Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

Pakur News: पाकुड़ में अपने ही शादीशुदा भाई पर नाबालिग बहन के साथ 2 साल तक यौन शोषण करने का आरोप, विरोध करने पर घर से निकाला

Pakur: झारखंड के पाकुड़ जिले से बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां एक सगे भाई पर अपनी ही नाबालिग बहन के विश्वास और रिश्ते को तार-तार करने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी पिछले दो वर्षों से अपनी बहन को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। आखिरकार, पीड़िता की हिम्मत और ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लिया है।

विरोध करने पर घर से निकाला, तब सामने आया सच
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने भाई के साथ ही रह रही थी। शादीशुदा होने के बावजूद आरोपी भाई पिछले दो साल से डरा-धमकाकर उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था। पीड़िता ने कई बार इसका विरोध करने की कोशिश की, लेकिन डर की वजह से वह चुप रही। बुधवार को जब पीड़िता ने इस प्रताड़ना का खुलकर कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उसने बहन के साथ मारपीट की और उसका सामान घर से बाहर फेंककर उसे निकाल दिया। इस संकट की घड़ी में बेघर हुई पीड़िता ने आस-पड़ोस के लोगों को अपनी आपबीती सुनाई। सच्चाई जानकर गुस्साए ग्रामीणों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस की कार्रवाई, आरोपी हिरासत में, जांच जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इस मामले पर आधिकारिक पुष्टि करते हुए एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र से इस तरह की शिकायत प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। पुलिस पीड़िता का आधिकारिक बयान दर्ज करने और उसका मेडिकल टेस्ट कराने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। साथ ही आरोपी की भी मेडिकल जांच कराई जा रही है। एसडीपीओ के मुताबिक, पीड़िता के बयान के आधार पर धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !