Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

Adityapur News: हिमांशु सिंह का पार्थिव शरीर आदित्यपुर उनके आवास पहुंचा, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: बिष्टुपुर डबल डाउन बार हत्याकांड में मृत हिमांशु सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार देर शाम आदित्यपुर के हरिओम नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचा। जैसे ही पार्थिव शरीर घर पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई और माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और हिमांशु सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
हिमांशु के अंतिम दर्शन के लिए हरिओम नगर में बड़ी संख्या में लोग जुटे। स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान “हिमांशु अमर रहे” के नारे भी गूंजते रहे। पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां, पिता और अन्य परिजन बेसुध हो गए। पूरे घर का माहौल अत्यंत भावुक और गमगीन हो गया, जहां परिजनों को संभालना मुश्किल हो रहा था।

पुलिस बल की तैनाती, अंतिम संस्कार की तैयारी
घटना स्थल पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। जानकारी के अनुसार, देर रात तक अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी किए जाने की संभावना है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !