Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-22

Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन पर किन्नरों की धर-पकड़ शुरू, ट्रेनों में औचक जांच तेज

Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों से जबरन पैसे मांगने की शिकायतों के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने किन्नरों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। रोजाना टाटानगर से गुजरने वाली ट्रेनों में औचक जांच की जा रही है, जिसमें प्रतिदिन दो से तीन किन्नरों को पकड़ा जा रहा है और उनके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, RPF की बढ़ती सख्ती के कारण अब किन्नर गिरोह टाटानगर स्टेशन से दूरी बना रहे हैं और छोटे स्टेशनों से ट्रेनों में चढ़कर यात्रियों से वसूली कर रहे हैं।

वहीं, ट्रेनों में अवैध रूप से सफर करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। RPF की टीम लगातार निगरानी कर रही है ताकि यात्रियों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण यात्रा का अनुभव मिल सके।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि अगर वे ऐसी किसी भी गतिविधि को देखें या खुद उसका शिकार हों, तो तुरंत RPF या स्टेशन प्रबंधन को सूचना दें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !