Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-02

Jharkhand Weather Update: रांची-पूर्वी सिंहभूम समेत 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 60 KM/H की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है। रांची मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और वज्रपात हो सकता है। दक्षिणी, मध्य और पूर्वी झारखंड में बारिश की गतिविधियां अधिक रहने का अनुमान है, जबकि उत्तर-पश्चिमी जिलों में उमस और गर्मी बनी रह सकती है। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 28 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

इन 13 जिलों में आज बरसेंगे मेघ
मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद और देवघर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। गौरतलब है कि 1 जुलाई को रांची, देवघर, धनबाद और बोकारो समेत कई जिलों में 10 से 60 मिमी तक बारिश दर्ज की गई थी।

तेज हवा-वज्रपात का खतरा, सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के कारण जलभराव जैसी स्थिति भी बन सकती है। वहीं, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में बारिश के चलते मौसम सुहावना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिमी झारखंड में उमस करेगी परेशान
दूसरी ओर पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में बादलों के बावजूद उमस बनी रह सकती है। पलामू (डालटनगंज) में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं रांची और जमशेदपुर में तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश के अंतराल में लोगों को गर्मी और उमस का एहसास हो सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !