Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-02

Jamshedpur Chopper Attack: जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी, मानगो से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, पर्स लूटकर फरार हुए बदमाश

Jamshedpur Chopper Attack: जमशेदपुर में चापड़बाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. नए वरीय पुलिस अधीक्षक के पदभार संभालने के बाद भी अपराधियों के हौसले कम नहीं हुए हैं. टेल्को थाना क्षेत्र के तार कंपनी रोड पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर चापड़ से हमला कर दिया. हमलावर युवक का पर्स छीनकर फरार हो गए.
बिरसानगर जोन नंबर-1बी निवासी अशीम बनर्जी रात को मानगो से बाइक पर अपने घर लौट रहे थे. रात करीब 12 बजे तार कंपनी रोड पर तीन बाइक सवार अपराधियों ने उनकी चलती बाइक को निशाना बनाया और चापड़ से ताबड़तोड़ वार कर दिया.

हमले के दौरान अशीम बनर्जी ने बाइक रोककर खुद को बचाने की कोशिश की. उन्होंने दोनों हाथों से चापड़ के वार रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने लगातार हमला किया. वारदात के बाद अपराधी उनका पर्स लेकर भाग निकले.

सूचना मिलने पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल अशीम बनर्जी को टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें टीएमएच रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज किया गया.

डॉक्टरों के अनुसार, चापड़ के वार से उनके दोनों हाथ गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. हाथों की प्लास्टिक सर्जरी करानी पड़ सकती है.



टेल्को थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और तीनों हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !