Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-02

Ranchi OLX APK File Fraud: OLX पर मकान किराये का विज्ञापन देना पड़ा महंगा, APK फाइल से महिला के खाते से लाखों की ठगी

Ranchi OLX APK File Fraud: राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक मामला सामने आया है. तीन मंजिला मकान किराये पर देने के लिए OLX पर विज्ञापन डालने वाली एक महिला को साइबर अपराधियों ने अपना शिकार बना लिया. खुद को आर्मी अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने किरायेदार बनने के बहाने महिला को APK फाइल भेजी. फाइल इंस्टॉल करने के कुछ ही देर बाद महिला के बैंक खाते से लाखों रुपये निकल गए.

जानकारी के अनुसार, महिला ने अपना मकान किराये पर देने के लिए OLX पर विज्ञापन पोस्ट किया था. इसके बाद एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और खुद को सेना का अधिकारी बताते हुए मकान किराये पर लेने की इच्छा जताई. बातचीत के दौरान उसने भुगतान और जरूरी जानकारी भरने के नाम पर महिला के मोबाइल पर एक APK फाइल भेजी.

महिला ने उस फाइल को मोबाइल में इंस्टॉल कर दिया और उसमें मांगी गई जानकारी भरने लगीं. कुछ ही समय बाद उनके बैंक खाते से बड़ी रकम निकलने की जानकारी मिली. ठगी का एहसास होने पर महिला ने साइबर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

साइबर पुलिस ने जारी की सावधानी की अपील
साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है और ठग के मोबाइल नंबर, बैंक खाते तथा डिजिटल ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के भेजे गए APK फाइल, लिंक या एप को डाउनलोड और इंस्टॉल न करें.



पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन खरीद-बिक्री या किराये के विज्ञापन के दौरान भी सावधानी जरूरी है. किसी व्यक्ति के सेना, बैंक, पुलिस या सरकारी अधिकारी होने के दावे पर बिना सत्यापन भरोसा नहीं करना चाहिए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !