Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-02

Bokaro News : बोकारो में युवक की पिटाई का मामला, वर्दीधारी पुलिसकर्मी के सामने सिविल ड्रेस में युवक करता रहा मारपीट

Bokaro News : बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र स्थित नया मोड़ पेट्रोल पंप के पास हुई कथित मारपीट का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी काले रंग की टी-शर्ट पहने एक युवक को पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। इसी दौरान लाल टी-शर्ट पहने सिविल ड्रेस में मौजूद दूसरा युवक उसकी पिटाई करता नजर आ रहा है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मारपीट का शिकार युवक हैसा बातु के पूर्व मुखिया का पुत्र बताया जा रहा है। वहीं, आरोप है कि घटना में शामिल पुलिसकर्मी और लाल टी-शर्ट पहने युवक आपस में पिता-पुत्र हैं। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पीड़ित ने सिटी थाना में दर्ज कराई शिकायत

बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम किसी आपसी विवाद के बाद यह घटना हुई। घटना के बाद पीड़ित युवक ने सिटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !