Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-02

Jamshedpur News: जमशेदपुर के परसुडीह में दिनदहाड़े घर में घुसीं महिला चोर, मासूम बच्ची को बनाया ढाल

Jamshedpur News: परसुडीह थाना क्षेत्र के संत रॉबर्ट स्कूल के पास स्थित एक घर में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई। गुलगुलिया गैंग की दो महिला सदस्यों ने एक मासूम बच्ची को साथ लेकर घर में प्रवेश किया, ताकि किसी को उन पर शक न हो। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के दूसरे कमरे में मौजूद थे।

अलमारी से उड़ाए रुपये, पीछा कर महिलाओं को दबोचा
पीड़ित अमन कुमार के अनुसार, एक महिला बाहर निगरानी करती रही, जबकि दूसरी चुपके से कमरे में घुसकर अलमारी से 500 रुपये निकालकर फरार होने लगी। परिजनों को आहट मिलने पर दोनों महिलाएं भागने लगीं, लेकिन अमन और स्थानीय लोगों ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान चोरी किए गए 500 रुपये भी बरामद कर लिए गए।

45 मिनट तक नहीं पहुंची पुलिस, मजबूरी में छोड़ना पड़ा
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब 45 मिनट से अधिक समय तक इंतजार करने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। काफी देर तक पुलिस के नहीं आने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए लोगों ने मजबूरी में दोनों महिलाओं को छोड़ दिया।

पुलिस की कार्यशैली पर फूटा लोगों का गुस्सा
घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि क्षेत्र में ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं और आपात सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर नहीं पहुंचती। लोगों ने परसुडीह पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने और चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !