Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-02

Bokaro News : बोकारो पुलिस ने अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गिरोह का किया भंडाफोड़

Bokaro News : जिले में लगातार बढ़ रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर लगाम लगाने में बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसके पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर छीने गए सोने के गहने, नकदी और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।


लगातार हो रही घटनाओं के बाद बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल का गठन किया गया था। इस टीम में सिटी डीएसपी, चास एसडीपीओ और बेरमो एसडीपीओ सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी भोला दास को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा, कई राज्यों में फैला था गिरोह का नेटवर्क

पुलिस के अनुसार पूछताछ में भोला दास ने पिछले दो महीनों में अकेले छह चेन स्नैचिंग की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों राजू दास, गजनी सिंह, बिंटू कुमार सिंह समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरोह वारदात से पहले इलाके की रेकी करता था। इसके बाद मोटरसाइकिल से महिलाओं को निशाना बनाकर उनकी चेन और लॉकेट छीनकर फरार हो जाता था। छीने गए गहनों को सर्राफा कारोबारियों के माध्यम से बेच दिया जाता था। जांच में गिरोह के तार झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अन्य राज्यों से भी जुड़े होने की जानकारी मिली है।

अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी

बोकारो पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से झारखंड के कई जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों में दर्ज चेन स्नैचिंग के कई मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और शेष बरामदगी के लिए विभिन्न राज्यों में छापेमारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जल्द ही बाकी मामलों का भी खुलासा किया जाएगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !