Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-22

Jamshedpur Crime: अमरनाथ गिरोह के सदस्य निसार बहरीन से गिरोह चला मांगता था रंगदारी

Jamshedpur: हत्या, रंगदारी व आपराधिक साजिश के कई मामलों में वांछित और लंबे समय से फरार चल रहे अमरनाथ गिरोह के सदस्य निसार को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस जमशेदपुर पहुंच गई। पूछताछ में निसार ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह बहरीन में नौकरी कर रहा था और वहां से जमशेदपुर और आसपास के लोगों को फोन कर धमकी देता और रंगदारी मांगता था। वह लगातार रिंकू सेठ के संपर्क में था, जो उसके साथ कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, निसार का अमरनाथ गिरोह से पुराना संबंध रहा है। यह गिरोह पूर्व में कई संगीन मामलों में संलिप्त रहा है। पूछताछ में निसार ने माना कि गिरोह के इशारे पर ही वह कई वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने निसार के खिलाफ पहले ही लुकआउट नोटिस जारी कर रखा था। जैसे ही वह बहरीन सें लौटा, इमिग्रेशन अधिकारियों को अलर्ट मिला और दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया गया।

पुलिस को कहा था अपशब्द

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में निसार पुलिस अधिकारियों को अपशब्द कहता दिखा था। निसार ने सफाई दी कि उसके विरोधियों ने उसे नशे में वह वीडियो रिकॉर्ड किया और वायरल कर दिया, ताकि छवि खराब हो सके। पुलिस अब निसार से गिरोह के अन्य सदस्यों और आपराधिक नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिन में इस गिरफ्तारी के बाद अमरनाथ गिरोह की गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई संभव है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !