Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-22

Maiya Samman Yojana: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, रांची जिले में लाभुकों को दूसरे चरण में भी सम्मान राशि का भुगतान

Maiya Samman Yojana: रांची जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को दूसरे चरण में भी अप्रैल माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। इस योजना के तहत जिले में कुल 79 हजार 553 लाभुकों के बैंक खाते में 2500 रुपये की सम्मान राशि का भुगतान किया गया है।
सभी लाभुकों के बीच आधार लिंक बैंक खातों में 9 करोड़ 88 लाख 82 हजार 500 की राशि का भुगतान किया गया है। इस दौरान उन महिलाओं के लिए भी खुशखबरी सामने आई है, जिनके आधार कार्ड खातों से लिंक नहीं हुए थे। अब इन खातों में भी पैसे आने लगे हैं।
इसके पहले चार जून को जिले में प्रथम चरण में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कुल 3 लाख 40 हजार 63 लाभुकों के खाते में 85 करोड़ एक लाख 57 हजार 500 की राशि का आधार बेस्ड भुगतान किया गया था। दोनों चरणों में अब तक 4 लाख 19 हजार 616 लाभुकों के बीच 104 करोड़ 90 लाख 40 हजार की सम्मान राशि उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गई है।
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने ऐसे लाभुकों से अपना आधार सीडिंग कराने की अपील की है, जिनका आवेदन पूर्व में स्वीकृत है लेकिन उनका आधार सीडिंग नहीं हुआ है। आधार सीडिंग कराने से उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जा सकेगा।

जिले में भौतिक सत्यापन का कार्य भी जारी है। भौतिक सत्यापन का कार्य पूरा होने के बाद शेष योग्य लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। वैसे लाभुक जिनका भौतिक सत्यापन लंबित है, वह आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर तथा सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर अपने भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले में लाभुकों को सम्मान राशि का भुगतान किया जा रहा है। योजना के तहत अब तक 4 लाख 19 हजार 616 लाभुकों के बीच 104 करोड़ 90 लाख 40 हजार की सम्मान राशि उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। उपायुक्त ने लाभुकों से अपना आधार सीडिंग कराने की अपील की है, ताकि उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !