Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

Ranchi News : रातू में अवैध मोरम खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, हाईवा और जेसीबी जब्त

Ranchi News : रातू थाना क्षेत्र में अवैध मोरम खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाईवा और एक जेसीबी जब्त की है। कार्रवाई के दौरान दोनों वाहनों के चालकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


अंचल अधिकारी के निरीक्षण में सामने आया अवैध खनन

जानकारी के अनुसार, अंचल अधिकारी रवि कुमार क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान सिमलिया (तिलता) मौजा में अवैध रूप से मोरम खनन होते देखा गया। इसके बाद उन्होंने तत्काल रातू थाना पुलिस को सूचना दी।

बीएनएस और एमएमडीआर एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मोरम लोड कर रहे एक हाईवा तथा एक जेसीबी को जब्त कर लिया। पुलिस ने हाईवा चालक अजय हेम्ब्रम और जेसीबी चालक शंकर प्रजापति को हिरासत में लिया। साथ ही हाईवा चालक, वाहन मालिक, जेसीबी चालक और मालिक के खिलाफ बीएनएस, एमएमडीआर एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !