Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

Jharkhand Finance Minister: वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने लौटाए 16 सुरक्षाकर्मी और 3 वाहन, बिना काफिले के पहुंचे खेलगांव

Radha Krishna Kishore Security Decision: झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे से वित्त मंत्री बने राधा कृष्ण किशोर अपने एक फैसले को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने अपनी सुरक्षा में तैनात 16 सुरक्षाकर्मियों और उनके लिए आवंटित तीन सरकारी वाहनों को राज्य सरकार को वापस कर दिया है. इसके बाद मंत्री बिना भारी-भरकम सुरक्षा काफिले के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं.

वित्त मंत्री का कहना है कि केवल 16 सुरक्षाकर्मियों की आवाजाही के लिए तीन बड़े वाहनों का काफिला रखना न तो व्यावहारिक है और न ही सुरक्षा की दृष्टि से उचित. इसी वजह से उन्होंने सुरक्षा वाहनों और गार्डों को वापस करने का फैसला लिया.

बिना सुरक्षा काफिले के खेलगांव पहुंचे मंत्री
शुक्रवार को राधा कृष्ण किशोर राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित एक कार्यक्रम में बिना सुरक्षा काफिले के पहुंचे. मंत्री को इस तरह बिना गार्ड और वाहनों के कार्यक्रम में पहुंचते देख वहां मौजूद अधिकारी और अन्य लोग भी हैरान रह गए.

उनके इस कदम को लेकर राजनीतिक गलियारों के साथ आम लोगों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई है. कुछ लोग इसे सादगी और सरकारी संसाधनों के सीमित उपयोग से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.



आवास पर आते हैं सुरक्षाकर्मी, बाहर साथ नहीं जाते
जानकारी के अनुसार, मंत्री की सुरक्षा में तैनात गार्ड और स्पेशल ब्रांच के जवान उनके आवास पर आते हैं, लेकिन वे उन्हें बाहर किसी कार्यक्रम या यात्रा के दौरान अपने साथ नहीं ले जा रहे हैं.

वित्त मंत्री के इस फैसले ने वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी वाहनों के उपयोग को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !