Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

Ranchi News : श्रावणी मेला की तैयारियों की 13 जुलाई को होगी समीक्षा, DGP लेंगे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Ranchi News : राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने समीक्षा प्रक्रिया तेज कर दी है। 13 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे पुलिस महानिदेशक (DGP) की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संबंधित जिलों की तैयारियों का आकलन किया जाएगा।


10 जुलाई तक जिलों से मांगी गई तैयारी की रिपोर्ट

पुलिस मुख्यालय ने देवघर, दुमका, रेल धनबाद और जमशेदपुर के पुलिस अधीक्षकों को 10 जुलाई तक श्रावणी मेला की तैयारियों की अद्यतन रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। सभी पुलिस अधीक्षक 13 जुलाई की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस

समीक्षा बैठक में विशेष शाखा, रेल पुलिस, तकनीकी एवं संचार सेवा तथा गृहरक्षक एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को भी शामिल होने का निर्देश दिया गया है। बैठक के दौरान श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था और आपातकालीन प्रबंधन को लेकर आवश्यक रणनीति पर चर्चा की जाएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !