Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

Garwha News: गढ़वा में प्रधानाध्यापक पर नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Garwha: झारखंड के गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र से एक सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप लगा है। ताली मध्य विद्यालय में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने स्कूल के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार पांडेय पर ब्लैकमेल कर उसके साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, छात्रा के परिजनों ने केतार थाना पहुंचकर प्रधानाध्यापक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने स्कूल के एक कमरे में छात्रा के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

शिक्षा विभाग भी हरकत में आया
घटना को लेकर एक वीडियो सामने आने की भी चर्चा है। हालांकि, इसकी सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और उपलब्ध सभी साक्ष्यों को खंगालने में जुटी है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। विभागीय स्तर पर भी तथ्य जुटाए जा रहे हैं और आवश्यक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। मामले को लेकर संबंधित एसडीपीओ ने बताया कि छात्रा के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !