Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Kadma Firing Case Jamshedpur: कदमा में युवक को गोली मारने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Kadma Firing Case Jamshedpur: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर में गोली लगने से घायल संजय तांडी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है. वहां उसका इलाज चल रहा है. इधर, कदमा पुलिस ने मामले में आरोपी अनिल सोना उर्फ रिंकू और कृष्णा सोना को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर फायरिंग में इस्तेमाल हथियार की तलाश की जा रही है. बता दें कि गुरुवार रात रामजनमनगर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसको लेकर संजय तांडी के मुंह में सटाकर गोली मार दी गई. गोली लगने से संजय गंभीर रूप से घायल हो गया.



घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था. घायल संजय तांडी की बहन संतोषी तांडी ने कदमा थाना में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में पड़ोसी अनिल सोना उर्फ रिंकू और कृष्णा सोना को आरोपी बनाया गया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !