Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Giridih News: गिरिडीह में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, झड़प में 12 घायल, 2 की हालत गंभीर

Giridih News: गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत खरखरी पंचायत स्थित खुट्टांड गांव में शुक्रवार को लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई झड़प में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि नागेश्वर साव और मोहन साव की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पहले बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया।


रास्ते पर दीवार निर्माण का विरोध बना बवाल की वजह

जानकारी के अनुसार, दीपक साव और नागेश्वर साव के बीच करीब एक वर्ष से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। अंचल कार्यालय और कोर्ट के माध्यम से विवाद सुलझाने की कोशिशें हुईं, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। शुक्रवार सुबह विवादित रास्ते पर दीवार निर्माण का विरोध होने पर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों और अन्य सामान से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।


लोहे के पाइप और डंडों से हमला करने का आरोप

हिंसा में एक पक्ष से नागेश्वर साव, पप्पू साव, रंजीत साव, जितेंद्र साव और सरयू साव सहित कई लोग घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से मोहन साव, वीरेंद्र साव, संजय साव, बिनोद साव, पिंटू साव और बंधन साव जख्मी हुए। घायल जितेंद्र साव ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने पास स्थित बिजली सामान के गोदाम से लोहे के पाइप और अन्य सामान निकालकर हमला किया। उनका दावा है कि हमला पहले से सुनियोजित था।


दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही बिरनी थाना प्रभारी लालचंद महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में एहतियातन पुलिस कैंप लगाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों से लिखित शिकायत मिली है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में है, हालांकि गांव में तनाव बना हुआ है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !