Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-22

Chandil Labour Convention Drive: श्रमिक महाधिवेशन की सफलता के लिए शैलेन्द्र मैथी कर रहे हैं सक्रिय प्रयास

चांडिल: झारखंड मुक्ति मोर्चा की अनुषांगिक इकाई झारखंड श्रमिक संघ के 28 जून को रांची में आयोजित होने वाले दसवें वार्षिक महाधिवेशन की तैयारियों को लेकर संघ के केंद्रीय संयुक्त महासचिव शैलेन्द्र कुमार मैथी पूरी तरह सक्रिय हैं।

अगरइसी क्रम में चांडिल के उरमाल स्थित जिला कार्यालय में उनकी अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में महाधिवेशन को सफल बनाने की रणनीतियों पर चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए शैलेन्द्र मैथी ने कहा कि भाजपा के 18 वर्षों के शासनकाल में मजदूरों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई थी। उन्होंने कहा कि 2019 में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठित सरकार ने सत्ता में आते ही मजदूर हितों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण नीतिगत बदलाव किए।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा लागू की गई मजदूर हित नियमावली से श्रमिक वर्ग को कई अधिकार प्राप्त हुए हैं, जिसकी जानकारी हर मजदूर तक पहुँचाना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी महाधिवेशन में मजदूरों के कल्याण से जुड़े नए प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे।

बैठक में पंचायत स्तर से प्रतिनिधियों को रांची ले जाने की व्यवस्था पर भी विचार किया गया। इस दौरान ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से 12 प्रतिनिधियों का चयन किया गया, जिनमें प्रफुल्य सिंह मुंडा, रिझु माझी, भरत सिंह मुंडा, सुधाकर गोप, राम हांसदा, दिलीप प्रमाणिक, कोकिल सिंह मुंडा, गौर चंद्र हांसदा, खुदीराम सिंह मुंडा, सुकराम टुडू और सिदू माझी शामिल हैं।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !