Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Jamshedpur News : लगातार दूसरे दिन जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देर रात 10 बार में सघन छापेमारी

Jamshedpur News : शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जमशेदपुर पुलिस ने लगातार दूसरे दिन भी देर रात विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शहर के 10 बार में एक साथ सघन छापेमारी की गई। अचानक हुई कार्रवाई से बार संचालकों और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सभी प्रतिष्ठानों की गहन जांच की और कई लोगों से पूछताछ भी की।


संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाया गया अभियान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य शहर में संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है। छापेमारी के दौरान बारों में सुरक्षा मानकों, लाइसेंस और अन्य आवश्यक नियमों के अनुपालन की भी जांच की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कई बार में नियमों की अनदेखी, कार्रवाई की तैयारी

पुलिस जांच में कई बार ऐसे मिले, जहां निर्धारित आयु सीमा संबंधी अनिवार्य सूचना बार के बाहर प्रदर्शित नहीं की गई थी। इसके अलावा कई प्रतिष्ठानों में अन्य नियमों का भी सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा था। पुलिस ने ऐसे सभी बारों को चिन्हित कर लिया है और उनके खिलाफ जल्द ही नियमानुसार ठोस कार्रवाई किए जाने की बात कही है। लगातार दूसरे दिन चली इस कार्रवाई को शहर में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !