Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-22

Jamshedpur Mahanagar: राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, ध्वस्त विधि व्यवस्था, बेरोजगारी एवं खनिज संपदाओं की लूट समेत अन्य मुद्दों पर भाजपा जमशेदपुर महानगर मंगलवार को चारों प्रखंड कार्यालय पर करेगी जोरदार विरोध-प्रदर्शन

Jamshedpur Mahanagar: जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश ने राज्य की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार में ध्वस्त विधि व्यवस्था, आकंठ भ्रष्टाचार, बुनियादी सुविधाओं का अभाव, गरीबों के पेंशन, किसानों के बकाए राशि, बेरोजगारी, पेसा कानून लागू कराने, भाषा विवाद को ठीक करने, स्थानीय नीति, नियोजन नीति जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर 24 जून को पूरे राज्यभर के प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन की घोषणा की है। इस निमित्त, जमशेदपुर महानगर में आक्रोश-प्रदर्शन की सफलता और तैयारी को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई।
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्षगण शामिल हुए। इस दौरान जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों प्रखंड मुख्यालयों पर आक्रोश-प्रदर्शन की सफलता के निमित्त विभिन्न पहलुओं को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
इस सबंध में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता जमशेदपुर अंतर्गत करनडीह प्रखंड कार्यालय, पोटका प्रखंड कार्यालय, बोड़ाम प्रखंड कार्यालय एवं पटमदा प्रखंड कार्यालय पर सुबह 11 बजे से पूरे राज्य में सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार, ध्वस्त विधि व्यवस्था, बेरोजगारी, खनिज संपदाओं की खुली लूट को उजागर करते हुए जोरदार विरोध-प्रदर्शन करेंगे। सुधांशु ओझा ने बताया कि आक्रोश-प्रदर्शन में पटमदा एवं कमलपुर मंडल के कार्यकर्ता पटमदा प्रखंड कार्यालय, बोड़ाम मंडल के कार्यकर्ता बोड़ाम प्रखंड कार्यालय एवं पोटका, कौवाली और आसनबनी मंडल के कार्यकर्ता पोटका प्रखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।
इसके साथ ही, सीतारामडेरा, गोलमुरी, टेल्को, बारीडीह, बिरसानगर, बर्मामाइंस, साकची पूर्वी, साकची पश्चिम, कदमा, सोनारी, बिस्टुपुर, मानगो, उलीडीह, आजादनगर, जुगसलाई, गोविंदपुर, परसुडीह, घोड़ाबांधा, एम जी एम, सुंदरनगर, बागबेड़ा एवं घाघीडीह मंडल के कार्यकर्ता करनडीह स्थित जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस से आह्वान किया कि वे प्रखंड कार्यालय पर होने वाले आक्रोश-प्रदर्शन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर झारखंड में फैले भ्रष्टाचार और कुशासन के विरुद्ध निर्णायक संघर्ष का शंखनाद करें। वहीं, रविवार देर शाम तक जमशेदपुर महानगर के प्रखण्ड कार्यालय अंतर्गत विभिन्न मंडलों में भाजपा की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें आक्रोश-प्रदर्शन की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। 
प्रखंड कार्यालय पर ये नेतागण होंगे शामिल:जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पोटका में पूर्व विधायक मेनका सरदार, बोड़ाम में प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पटमदा में पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह मुख्यवक्ता के रूप में शामिल होंगे।

बैठक में प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, नीरज सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, जटाशंकर पांडेय, कल्याणी शरण, रीता मिश्रा, संजीव सिन्हा, प्रदीप बेसरा, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, सुबोध झा, प्रेम झा, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, सागर राय, नीलू मछुआ, परेश मुखी, अखिल सिंह, बिनोद सिंह, संजीत चौरसिया, अमित सिंह, रामप्रसाद जायसवाल, शशि सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !