Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Ranchi News: रांची में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज, प्रगति की समीक्षा के बाद कुछ अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जरी

Ranchi News: रांची में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची से जुड़े इम्युनरेशन फॉर्म के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा के लिए शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में अभियान की प्रगति का आकलन करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ), जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी सीडीपीओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे।


बीएलओ सुबह 6 बजे से घर-घर पहुंचकर करेंगे फॉर्म वितरण और संग्रहण
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्य पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रतिदिन सुबह 6 बजे से घर-घर जाकर इम्युनरेशन फॉर्म का वितरण और संग्रहण करें, ताकि अधिक से अधिक मतदाता अपने घरों पर उपलब्ध मिल सकें। साथ ही दिन के दूसरे हिस्से में प्राप्त प्रपत्रों का समयबद्ध डिजिटाइजेशन भी सुनिश्चित किया जाए।


ईआरओ, एईआरओ और बीएलओ को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश
बैठक के दौरान कई क्षेत्रों में कार्य की धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित ईआरओ, एईआरओ और बीएलओ को कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी अधिकारियों को प्रतिदिन कार्य की समीक्षा करने, प्रगति की सतत निगरानी रखने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य करना होगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !