Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Parliament Monsoon Session 2026: 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी मंजूरी

Parliament Monsoon Session 2026: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक चलेगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्र सरकार की सिफारिश पर दोनों सदनों का सत्र बुलाने को मंजूरी दे दी है. इस दौरान सरकार कई अहम विधेयक पेश कर सकती है, जबकि राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है.
20 जुलाई से शुरू होगी संसदीय कार्यवाही
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद लोकसभा और राज्यसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा. इस दौरान दोनों सदनों में विधायी और नीतिगत कार्य होंगे.

अहम विधेयकों पर रहेगी नजर
सरकार आर्थिक स्थिति, राष्ट्रीय सुरक्षा, विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दों के साथ कई महत्वपूर्ण विधेयक सदन में ला सकती है. महिलाओं के आरक्षण और लोकसभा सीटों के परिसीमन से जुड़े प्रस्ताव पर भी सभी की नजर रहेगी. सूत्रों के मुताबिक सरकार इस विधेयक के संशोधित प्रारूप पर काम कर रही है.

राजनीतिक मुद्दों पर भी हो सकती है चर्चा
हाल के विधानसभा चुनावों के नतीजे और तृणमूल कांग्रेस व शिवसेना (यूबीटी) से जुड़े राजनीतिक घटनाक्रम सत्र में गूंज सकते हैं. वहीं, राज्यसभा में नए सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद राजग का संख्या बल बढ़ा है, जिससे सरकार को विधायी कार्य आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

20 जुलाई से शुरू होने वाला यह सत्र राजनीतिक और विधायी दोनों लिहाज से अहम माना जा रहा है. सरकार और विपक्ष के बीच कई राष्ट्रीय मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिल सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !