Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-22

Chhotanagpur Criminal: छोटानागपुर में अपराध का नया नाम, उत्तम यादव छात्राओं से छेड़खानी,अवैध हथियार रखने, रंगदारी मांगने सहित गंभीर धाराओं में कई मामले शामिल

Chhotanagpur Criminal:  हजारीबाग/चतरा। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में अपराध की दुनिया में एक नया नाम तेजी से उभर रहा है - उत्तम यादव। चतरा जिले का रहने वाला यह शातिर अपराधी अब खुद को गैंगस्टर के रूप में पेश कर रहा है। 

 हाल ही में उसने हजारीबाग में हुए गोलीकांड की जिम्मेदारी खुलेआम एक वीडियो जारी कर ली है, जिसमें वह हथियार लहराते हुए धमकी देता नजर आ रहा है।

उत्तम यादव का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उस पर छात्राओं से छेड़खानी , अवैध हथियार रखने, रंगदारी मांगने सहित गंभीर धाराओं में कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वह कई बार जेल जा चुका है और फिलहाल पुलिस की रडार पर है।

वायरल वीडियो में वह खुद को "उत्तरी छोटानागपुर का नया गैंगस्टर" बताते हुए खुलेआम धमकियां देता नजर आ रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, उत्तम यादव पर पहले से ही कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं और उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। हजारीबाग गोलीकांड में उसकी संलिप्तता की जांच शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि के बाद उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि सोशल मीडिया के ज़रिये अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस को भी उजागर करती है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !