Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Latehar News : लातेहार डीसी ने गारू और सरयू प्रखंड का किया निरीक्षण, विकास योजनाओं की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश

Latehar News : उपायुक्त संदीप कुमार ने शनिवार को गारू और सरयू प्रखंड का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं, शैक्षणिक संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य सेवाओं और पंचायत कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


स्कूल, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्रों का लिया जायजा

उपायुक्त ने गोइन्दी आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति, पठन-पाठन, पोषाहार वितरण, साफ-सफाई और ग्रोथ मॉनिटरिंग की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने प्लस टू उच्च विद्यालय सरयू और नेताजी एससी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय भवन के निर्माण कार्य में देरी पर नाराजगी जताते हुए संबंधित एजेंसी को तीन माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरयू में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं का भी जायजा लिया।

मतदाता सूची पुनरीक्षण और लंबित मामलों की समीक्षा

डीसी ने सरयू प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर लंबित मामलों, अभिलेखों के संधारण और कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मध्य विद्यालय डोमाखाड़ पहुंचकर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की जानकारी बीएलओ से ली और निर्देश दिया कि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने का कार्य पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान डीडीसी सैयद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी, डीईओ गौतम कुमार साहू, डीएसई ऋषिकेश कुमार सहित गारू और सरयू के बीडीओ भी मौजूद रहे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !