Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Ranchi News: जमशेदपुर डीडी बार मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीड़ित परिवार से की बात, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा

Ranchi News: जमशेदपुर स्थित डीडी बार कांड में घायल प्रत्यूष आनंद के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके परिजनों से फोन पर बातचीत कर हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता देने का आश्वासन भी दिया।


मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान प्रत्यूष आनंद के स्वास्थ्य की जानकारी ली और कहा कि सरकार उपचार से लेकर न्याय दिलाने तक हर स्तर पर अपनी जिम्मेदारी निभाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और न्याय की प्रक्रिया में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

 भाजपा नेता चंदन सिंह ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल
इस बीच, प्रत्यूष आनंद के बड़े पिता और भाजपा नेता चंदन सिंह ने 3 जुलाई को सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कठिन समय में पार्टी के बड़े नेताओं ने अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं दिखाई। वहीं मुख्यमंत्री के इस कदम को पीड़ित परिवार के साथ राज्य सरकार के खड़े रहने के स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !