Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-05

Adityapur News: आदित्यपुर के आसंगी चेक डैम हादसे में लापता दूसरे छात्र का शव बरामद, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Adityapur News: आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित आसंगी चेक डैम में शनिवार को नहाने गए दो स्कूली छात्रों की डूबने से मौत हो गई। रविवार सुबह कल्पनापुरी निवासी उत्सव राज का शव भी बरामद कर लिया गया। इससे पहले शनिवार को एस टाइप निवासी लव का शव गोताखोरों की मदद से निकाला गया था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


नहाने के दौरान गहरे पानी में समाए दोनों छात्र
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब एक बजे उत्सव और लव चेक डैम में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। एक छात्र का शव शनिवार को मिल गया था, जबकि दूसरे छात्र की तलाश देर रात तक जारी रही। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने उत्सव का शव पानी में तैरता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

दो मासूमों की मौत से पसरा मातम
दोनों छात्रों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। वहीं स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आसंगी चेक डैम में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक न चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही बैरिकेडिंग की गई है। ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !