CISF Transfer Jharkhand: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने झारखंड की दो प्रमुख औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासनिक बदलाव किया है. बल मुख्यालय के आदेश के तहत भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, धनबाद और बोकारो स्टील प्लांट इकाई के DIG स्तर के अधिकारियों के दायित्व बदले गए हैं.
राजीव मिश्रा संभालेंगे BCCL धनबाद की सुरक्षा
राजीव मिश्रा को BCCL धनबाद इकाई का नया DIG नियुक्त किया गया है. धनबाद कोयलांचल में औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, कोयला क्षेत्रों से जुड़ी चुनौतियों और CISF की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी अब उनके जिम्मे होगी.
BCCL क्षेत्र में अवैध खनन और कोयला चोरी जैसी गतिविधियां लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती रही हैं. ऐसे में नए DIG के सामने औद्योगिक परिसरों की सुरक्षा को और मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी.
जितेंद्र कुमार तिवारी को बोकारो स्टील प्लांट भेजा गया
अब तक BCCL धनबाद इकाई की सुरक्षा कमान संभाल रहे DIG जितेंद्र कुमार तिवारी का तबादला बोकारो स्टील प्लांट इकाई में किया गया है. उन्हें BSL बोकारो का नया DIG नियुक्त किया गया है.
बोकारो स्टील प्लांट देश के प्रमुख इस्पात संयंत्रों में शामिल है. यहां CISF औद्योगिक परिसर, संवेदनशील उत्पादन क्षेत्र और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा संभालती है.