Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-05

Garhwa News: गढ़वा में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 1800 पौधे किए नष्ट

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले में पुलिस ने अवैध गांजा की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तैयार फसल को नष्ट कर दिया। मामला रमना थाना क्षेत्र के बुल्का गांव स्थित गजनिया टोला का है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर करीब 300 वर्गमीटर क्षेत्र में लगी गांजा की खेती का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी गांजा माफिया फरार हो गया।


अर्धनिर्मित मकान परिसर से 1800 गांजा के पौधे बरामद
पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना के सत्यापन के बाद अंचलाधिकारी विकास पाण्डेय की निगरानी में रमना थाना पुलिस ने छापेमारी की। जांच के दौरान बुल्का गांव के गजनिया टोला निवासी संजय यादव के अर्धनिर्मित मकान परिसर में बड़े पैमाने पर गांजा की खेती होती मिली। टीम ने वहां से कुल 1800 गांजा के पौधे उखाड़कर जब्त किए, जिनका कुल वजन 118 किलोग्राम पाया गया।

पुलिस ने विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद मौके पर ही पूरी फसल को नष्ट कर दिया, ताकि उसका किसी भी तरह से दुरुपयोग न हो सके। मामले में सनहा दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !