Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-05

Jamshedpur Crime News: कदमा फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व गोली बरामद कर भेजा गया जेल

Jamshedpur: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल सोना और उसके भाई कृष्णा सोना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी कट्टा, एक गोली और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। इसके साथ ही दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं.

2 जून की रात हुई थी फायरिंग
सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि यह घटना 2 जून की रात कदमा इलाके में हुई थी। फायरिंग में संजय टांडी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें पहले एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। पीड़ित के जबड़े में गोली लगी थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह घटना आपसी विवाद का परिणाम थी। फिलहाल दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !