Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-05

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम एसएसपी की बैठक, पुलिस को टीम बनाकर काम करने, जनता से अच्छा व्यवहार करने और अपराध पर सख्ती के दिए निर्देश

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने रविवार को जिले के सभी शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक (नगर/ग्रामीण), सहायक पुलिस अधीक्षक, सभी डीएसपी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक और थाना प्रभारी शामिल हुए। बैठक में एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अधिकारी एकजुट होकर टीम भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए विभागीय समन्वय बेहद जरूरी है। एसएसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि थाने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए। आगंतुकों को पीने का पानी उपलब्ध कराया जाए, उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

अवैध गतिविधियों पर सख्त चेतावनी
बैठक में स्पष्ट किया गया कि जुआ, लॉटरी, ड्रग्स और अवैध बालू कारोबार जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। यदि किसी थाना क्षेत्र में ऐसी गतिविधियां पाई जाती हैं तो संबंधित थाना प्रभारी सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। एसएसपी ने अवैध हथियार, चाकू और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के खिलाफ लगातार एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने को कहा। इसके साथ ही अपराधियों की नियमित निगरानी और थाना हाजिरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पीसीआर, टाइगर मोबाइल और थाना गश्ती दल 24 घंटे सक्रिय रहें। बैंक, एटीएम, ज्वेलरी शॉप और पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए।



ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के निर्देश
बैठक में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल, कॉलेज और पार्कों के आसपास छेड़खानी और छिनतई जैसी घटनाओं पर सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया। यातायात व्यवस्था को लेकर एसएसपी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस का उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं बल्कि नियमों के प्रति जागरूक करना होना चाहिए। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को आम जनता के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाने के निर्देश दिए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !