Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-05

Jamshedpur News : डीडी बार हत्याकांड, पीड़ित परिवार से मिलीं सीता सोरेन, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई

Jamshedpur News : भाजपा नेत्री एवं जामा की पूर्व विधायक सीता सोरेन रविवार को आदित्यपुर पहुंचीं और डीडी बार हत्याकांड में मृत हिमांशु सिंह के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा, “हिमांशु माता-पिता का इकलौता सहारा था”

परिजनों से मुलाकात के बाद सीता सोरेन ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उनके अनुसार, प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराधों के कारण आम लोगों में भय का माहौल है।

सीता सोरेन ने कहा कि हिमांशु सिंह एक होनहार युवा था और अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कस्टडी में उसकी निर्मम हत्या हुई, जो राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का गंभीर उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस मामले के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

एसएसपी से की बात, जल्द गिरफ्तारी की मांग

उन्होंने जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से फोन पर पूरे मामले की जानकारी ली और हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है।

सीता सोरेन ने लोगों से अन्याय और अपराध के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल हो, उसके खिलाफ जनता को संगठित होकर अपनी बात रखनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर के डीडी बार में हुई घटना के बाद हिमांशु सिंह की मौत को लेकर पूरे कोल्हान क्षेत्र में आक्रोश है। मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !