Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-05

Jharkhand Health Minister: पोटका में ब्रेन मलेरिया पीड़ितों के परिजनों से मिलने का स्वास्थ्य मंत्री का दौरा स्थगित

Jharkhand Health Minister: जमशेदपुर के पोटका क्षेत्र में ब्रेन मलेरिया के मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का प्रस्तावित दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. मंत्री अगले सप्ताह पोटका आने वाले थे, लेकिन अब उनका कार्यक्रम टल गया है.

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री अगले सप्ताह पोटका नहीं आ सकेंगे. अब उनके इसके बाद वाले सप्ताह में पोटका पहुंचने की संभावना है.



दौरे के दौरान डॉ. इरफान अंसारी ब्रेन मलेरिया से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिल सकते हैं. साथ ही क्षेत्र में मलेरिया की स्थिति और स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे बचाव व उपचार कार्यों की भी जानकारी लेंगे.

पोटका में ब्रेन मलेरिया के मामलों और मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है. राष्ट्रीय मलेरिया टीम भी हाल में जिले का दौरा कर जांच रिपोर्ट और जरूरी आंकड़े जुटाकर लौट चुकी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !