Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-05

Jamtara News : मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, बूथ निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दिए जरूरी निर्देश

Jamtara News : मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले के नारायणपुर प्रखंड के मालवा, लोहरंगी पोस्ता और पतरोडीह बूथों का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) अनंत कुमार और सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) देवराज गुप्ता ने बूथों पर चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।


प्रपत्र वितरण और डिजिटाइजेशन की हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर द्वारा गणना प्रपत्रों के वितरण, भरे हुए प्रपत्रों की प्राप्ति तथा उनके डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि सभी प्रपत्र त्रुटिरहित ढंग से भरवाए जाएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए।

धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

समीक्षा के दौरान कई बूथों पर गणना प्रपत्रों के वितरण की गति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई। इस पर ईआरओ और एईआरओ ने संबंधित बीएलओ एवं सुपरवाइजर को अभियान में तेजी लाने, शत-प्रतिशत प्रपत्रों का वितरण सुनिश्चित करने तथा प्राप्त प्रपत्रों को तय मानकों के अनुरूप भरवाकर जल्द डिजिटाइज करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीएलओ सुपरवाइजर जयदेव मुर्मू, बादल चंद्र दत्त, अनुमंडल ऑपरेटर मनोज मंडल, अंचल ऑपरेटर श्याम भंडारी सहित अन्य संबंधित कर्मी भी मौजूद रहे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !