Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-06

Jamtara News : सरानपाड़ा में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, 4 टन कोयला जब्त, तस्कर फरार

Jamtara News : जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के सरानपाड़ा गांव के पास पुलिस और चितरा कोलियरी की सिक्योरिटी फोर्स ने संयुक्त छापेमारी कर करीब 4 टन अवैध कोयला जब्त किया है। यह कोयला सड़क किनारे डंप कर रखा गया था। आशंका है कि इसे तस्करी के लिए दूसरे स्थान पर भेजने की तैयारी थी।


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सरानपाड़ा गांव के पास बड़ी मात्रा में अवैध कोयला रखा गया है। सूचना मिलते ही बिंदापाथर थाना पुलिस और चितरा कोलियरी की सिक्योरिटी फोर्स ने संयुक्त अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान सड़क किनारे रखा करीब 4 टन कोयला बरामद कर जब्त कर लिया गया।

कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार

हालांकि, छापेमारी की जानकारी मिलते ही तस्करी से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। इस कारण किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

पुलिस ने जब्त किए गए कोयले को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और अवैध कोयला डंप करने तथा तस्करी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अवैध खनन के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और कोयला तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप का माहौल है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !