Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-06

Latehar News: सुग्गा बांध फॉल में सेल्फी लेते समय गहरे पानी में गिरा गढ़वा का युवक, मौत

Latehar News: लातेहार जिले के प्रसिद्ध सुग्गा बांध फॉल में रविवार को घूमने आए एक युवक की डूबने से मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ, जब युवक फॉल के पास सेल्फी ले रहा था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया.

मृतक की पहचान गढ़वा निवासी आयुष तिवारी के रूप में हुई है. वह अपने कुछ दोस्तों के साथ सुग्गा बांध फॉल घूमने आया था. बताया जा रहा है कि फॉल के पास फोटो और सेल्फी लेने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया.

सेल्फी लेते समय बिगड़ा संतुलन, गहरे पानी में गिरा युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आयुष फॉल के आसपास सेल्फी ले रहा था. तभी अचानक उसका पैर फिसल गया. वह संभल नहीं सका और गहरे पानी में गिर गया.

साथ आए दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण उसे बाहर नहीं निकाला जा सका. कुछ ही देर में उसकी डूबने से मौत हो गई.

एक अन्य युवक को वन विभाग की टीम ने बचाया
हादसे के दौरान एक अन्य युवक भी पानी में फंस गया था. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया.



घटना की सूचना पर स्थानीय प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी भी फॉल पहुंचे. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई.

माता-पिता का इकलौता बेटा था आयुष
बताया जा रहा है कि आयुष तिवारी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसकी अचानक मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !