Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-06

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खेलगांव स्थित शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं पर दिया जोर

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत संरचना, उपलब्ध सुविधाओं और खिलाड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

संचालन और संसाधनों की ली जानकारी
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से शूटिंग रेंज के संचालन, रखरखाव और उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने पर जोर
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड में खेल अधोसंरचना को लगातार मजबूत कर रही है, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर माहौल और विश्वस्तरीय संसाधन उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !