Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-23

Jamshedpur Drugs Smugglers Arrested: उलीडीह और जादूगोड़ा में मादक पदार्थ बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार, ब्राउन शुगर और गांजा बरामद

Jamshedpur: शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उलीडीह और जादूगोड़ा थाना क्षेत्र से दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को नशे के सौदागर के रूप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। दोनों थानों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है, वहीं फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।


उलीडीह से 35 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद


उलीडीह थाना क्षेत्र के मुर्दा मैदान में पुलिस ने 22 जून की शाम को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान अमन बोयपाई को 35 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, घटना में शामिल सूरज कुंटिया और कतलू नामक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना के एसआई रविंद्र पांडेय के बयान पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जादूगोड़ा में 312 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

इधर, जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के दुड़कू में पुलिस ने छापेमारी कर दिलखुश गोप नामक व्यक्ति को 312 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में थाना के एसआई राजेश कुमार मंडल मुख्य भूमिका में थे।

पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए आने वाले दिनों में और भी सघन अभियान चलाए जाएंगे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !