Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-06

MGM Medical College Jamshedpur: MGM मेडिकल कॉलेज PG छात्रों की परीक्षा तिथि जल्द होगी जारी, सितंबर में एग्जाम की संभावना

MGM Medical College Jamshedpur: जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पीजी छात्रों की परीक्षा तिथि जल्द जारी हो सकती है. कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय को पहले ही पत्र भेज दिया है. सूत्रों के मुताबिक, पीजी की परीक्षा सितंबर में आयोजित किए जाने की संभावना है.

विश्वविद्यालय से परीक्षा तिथि जारी होने का इंतजार
कॉलेज प्रशासन की ओर से पत्र भेजे जाने के बाद अब विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी होने का इंतजार है. परीक्षा की तिथि और विस्तृत शेड्यूल घोषित होने के बाद छात्रों को औपचारिक जानकारी दी जाएगी.

दो साल से प्रभावित रहा है PG सत्र
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पिछले दो वर्षों से पीजी का शैक्षणिक सत्र काफी देरी से चल रहा था. इसका असर परीक्षा कार्यक्रम और अकादमिक गतिविधियों पर भी पड़ा था.



इस बार सत्र को नियमित करने के लिए कॉलेज प्राचार्य और कुलपति के बीच बैठक हुई है. बैठक में पीजी सत्र की देरी को दूर करने और परीक्षा प्रक्रिया को समयबद्ध करने पर चर्चा की गई.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !