Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-06

PG Admission: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में PG वोकेशनल कोर्सेज के लिए नामांकन शुरू, 20 जुलाई तक करें आवेदन

PG Admission: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के सिदगोड़ा कैंपस में सत्र 2026-28 के लिए वोकेशनल कोर्सेज के तहत मास्टर्स यानी पीजी कार्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. छात्राएं रोजगारपरक पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष यानी डीएसडब्ल्यू की ओर से नामांकन को लेकर विस्तृत अधिसूचना और कार्यक्रम जारी किया है.

विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, चांसलर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 जुलाई 2026 से शुरू की गई है. इच्छुक छात्राएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगी.

20 जुलाई शाम 5 बजे तक जमा होगा आवेदन
पीजी वोकेशनल कोर्सेज में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 तय की गई है. आवेदन शाम 5 बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे.



विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय समाप्त होने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. छात्राओं को अंतिम तिथि से पहले सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेजों के साथ आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !