Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

NITI Aayog Ranking: नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग, देश भर के 112 आकांक्षी जिलों में बिहार का पूर्णिया अव्वल

NITI Aayog Ranking: देश के 112 आकांक्षी जिलों की डेल्टा रैंकिंग में बिहार का पूर्णिया पहले स्थान पर पहुंचा है। नीति आयोग की जनवरी से मार्च तिमाही की रैंकिंग में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर पूर्णिया ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया, जबकि हेल्थ एंड न्यूट्रिशन श्रेणी में जिला पांचवें स्थान पर रहा। इस उपलब्धि से प्रशासन और आम लोगों में खुशी का माहौल है।

बेहतर प्रदर्शन पर प्रोत्साहन राशि, डीएम ने टीम को दिया श्रेय
जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि नीति आयोग हर तीन महीने में आकांक्षी जिलों की डेल्टा रैंकिंग जारी करता है। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार की ओर से जिले को 3 से 5 करोड़ रुपये तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी, जिसका उपयोग आंगनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों और नवाचार से जुड़े विकास कार्यों में किया जाएगा।

डीएम ने इस सफलता का श्रेय जिले के सभी सरकारी कर्मियों और पूर्णिया की जनता को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास और विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के कारण यह उपलब्धि मिली है और इसके लिए पूरे जिले को बधाई दी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !