Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

International News : पीएम मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत-इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस डील पर मुहर, रक्षा समेत 10 से अधिक समझौतों पर हस्ताक्षर

International News : भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की आपूर्ति को लेकर महत्वपूर्ण समझौते पर मुहर लगने की खबर है। रिपोर्टों के अनुसार, भारत इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल की अतिरिक्त यूनिट उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही फिलीपींस और वियतनाम के बाद इंडोनेशिया ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला तीसरा देश बन गया है।


रक्षा, समुद्री सुरक्षा और अंतरिक्ष सहयोग पर बढ़ा रणनीतिक साझेदारी का दायरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच 10 से अधिक महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें रक्षा सहयोग, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM), कृषि, समुद्री सुरक्षा, अंतरिक्ष सहयोग और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों से जुड़े समझौते शामिल हैं।

इस दौरान राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया” से भी सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार को जकार्ता पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अपने दौरे के दौरान वह इंडोनेशिया की संसद कोम्प्लेक्स पार्लेमेन रिपब्लिक इंडोनेशिया का भी दौरा करेंगे और सांसदों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री जकार्ता में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी शामिल होकर प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !