Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Jamshedpur News: जमशेदपुर पूर्वी में मतदाता पुनरीक्षण अभियान, विधायक पूर्णिमा साहू के निर्देश पर “कमल सहयोग समिति” का गठन, 51 जगहों पर लगेंगे शिविर

Jamshedpur News: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाताओं को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से विधायक पूर्णिमा साहू के निर्देशानुसार कमल सहयोग समिति का गठन किया गया है। समिति की ओर से विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों और आवासीय क्षेत्रों में कुल 51 स्थानों पर विशेष सहायता शिविर लगाए गए हैं।


रघुवर दास ने शिविरों का लिया जायजा

इन शिविरों में मतदाताओं को गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने तथा एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ी अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। समिति के कार्यकर्ता मतदाताओं को पूरी प्रक्रिया सरल और सुगम तरीके से समझा रहे हैं।


इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विभिन्न सहायता शिविरों का निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं से अभियान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने शिविरों में चल रहे कार्यों का जायजा लेते हुए मतदाताओं तक अधिक से अधिक सहायता पहुंचाने पर जोर दिया।


12 जुलाई तक 51 केंद्रों पर चलेंगे सहायता शिविर

रघुवर दास ने बताया कि 12 जुलाई तक विधानसभा क्षेत्र के सभी 51 निर्धारित स्थानों पर कमल सहयोग समिति के शिविर संचालित किए जाएंगे। प्रत्येक मंडल में अलग-अलग स्थानों पर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं और हर शिविर में चार कार्यकर्ता तैनात रहेंगे, जो मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने, आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा एसआईआर प्रक्रिया को सफल बनाने में हरसंभव सहयोग देंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !