Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Jamshedpur News: बोड़ाम प्रखंड में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 175 ने किया आवेदन, 132 को मौके पर ही मिला लर्नर लाइसेंस

Jamshedpur News: राज्य सरकार के निर्देश और उपायुक्त राजीव रंजन के मार्गदर्शन में जिले के लोगों को प्रखंड और पंचायत स्तर पर ही ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में बोड़ाम प्रखंड कार्यालय परिसर में ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण शिविर लगाया गया।


175 ने किया आवेदन, 132 को मिला लर्नर लाइसेंस

शिविर में कुल 175 लोगों ने आवेदन किया। निर्धारित प्रक्रिया और परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 132 आवेदकों को मौके पर ही लर्नर लाइसेंस प्रदान किया गया। वहीं, जिन आवेदनों में आवश्यक दस्तावेज या निर्धारित मानकों की कमी पाई गई, उन पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।


सभी प्रखंडों और पंचायतों में जारी रहेगा अभियान

जिला प्रशासन के अनुसार, 2 जुलाई 2026 से जिले के सभी प्रखंडों और ग्राम पंचायतों में पूर्व निर्धारित तिथियों के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को उनके घर के नजदीक ही लाइसेंस संबंधी सुविधा उपलब्ध कराना और सरकारी सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाना है।


लाइसेंस के साथ सड़क सुरक्षा का भी दिया गया संदेश

शिविर के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी दिलीप कुमार, मोटरयान निरीक्षक निशांत कुमार महतो, ईश्वर लाल साव और प्रखंड प्रमुख ने सफल अभ्यर्थियों को लर्नर लाइसेंस सौंपे। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। आवेदकों को सड़क सुरक्षा संबंधी पंपलेट और बुकलेट वितरित कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन का संदेश भी दिया गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !