Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

Jharkhand News: धनबाद में कोयलांचल की राजनीति गरमाई, वायरल ऑडियो में कुख्यात प्रिंस खान बोला:- "हम राजनीति नहीं, रक्तनीति करते हैं"

Jharkhand News: धनबाद के भाजपा सांसद ढुल्लू महतो और निरसा के भाकपा (माले) विधायक अरूप चटर्जी के बीच जारी सियासी जंग में अब दुबई में बैठे कुख्यात अपराधी प्रिंस खान का नाम भी जुड़ गया है. दोनों नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर प्रिंस खान से जुड़े होने और धमकियां मिलने के आरोपों के बीच सोशल मीडिया पर कुख्यात का एक कथित ऑडियो संदेश तेजी से वायरल हो रहा है. इस ऑडियो ने कोयलांचल की राजनीति में नया उबाल ला दिया है, जिसमें कुख्यात कथित तौर पर कह रहा है कि "हम राजनीति नहीं, रक्तनीति करते हैं."

सुरक्षा के लिए ड्रामा करने का आरोप
वायरल हो रहे इस कथित ऑडियो संदेश में प्रिंस खान ने दोनों ही जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथों लिया है. ऑडियो के अनुसार, उसने कहा कि सांसद ढुल्लू महतो और विधायक अरूप चटर्जी जो भी दावे कर रहे हैं, वे पूरी तरह बकवास हैं. उसने न तो विधायक अरूप चटर्जी को कोई धमकी दी है और न ही ढुल्लू महतो को. कुख्यात ने आरोप लगाया कि "ये विधायक सिर्फ सरकारी बॉडीगार्ड और सुरक्षा लेने के लिए इस तरह का नाटक कर रहे हैं." उसने दावा किया कि वह जिसे भी धमकी देता है, अपने दुबई वाले नंबर से बकायदा नाम लेकर देता है.

ऑडियो में सांसद का कथित पक्ष
हैरान करने वाली बात यह है कि वायरल ऑडियो में कथित तौर पर सांसद ढुल्लू महतो का पक्ष लिया गया है. ऑडियो के अनुसार, कुछ लोगों को इस बात की परेशानी है कि एक छोटे तबके का व्यक्ति धनबाद का सांसद कैसे बन गया. कथित तौर पर कहा गया है कि इसी सांसद ने धनबाद से पूरा कोयला माफिया खत्म किया और जब "मेंशन" के लोग झरिया में लूट मचा रहे थे, तब इन नेताओं की आवाज नहीं निकल रही थी.



क्या है दोनों नेताओं का विवाद?
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सांसद ढुल्लू महतो और विधायक अरूप चटर्जी के बीच तीखी जुबानी जंग चल रही है. दोनों नेताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें दुबई से कुख्यात प्रिंस खान द्वारा धमकियां मिल रही हैं और दोनों ने एक-दूसरे पर प्रिंस खान को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप भी मढ़ा था. हालांकि, इस वायरल ऑडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !