Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

Chaibasa News: रोजगार और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, मनोहरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग अनिश्चितकाल के लिए जाम

Chaibasa: रोजगार और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर सेल (SAIL) के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार को सड़क पर फूट पड़ा। मनोहरपुर प्रखंड के अंकुआ गांव में संयुक्त ग्राम सभा के बैनर तले छह गांवों के ग्रामीणों ने मनोहरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग को अनिश्चितकाल के लिए जाम कर दिया। चिरिया, लोडो, अंकुआ, बिनुआं, सोदा और टिमरा गांव के सैकड़ों ग्रामीण सुबह से ही सड़क पर धरने पर बैठ गए। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। आंदोलन के दौरान ग्रामीणों ने सेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

रोजगार और सुविधाओं की अनदेखी का आरोप
आंदोलन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र की खदानों से करीब 100 वर्षों से लौह अयस्क का उत्पादन और परिवहन किया जा रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों को रोजगार, विकास और मूलभूत सुविधाओं के नाम पर लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उनका कहना है कि क्षेत्र के संसाधनों का उपयोग तो किया जा रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों को उसका उचित लाभ नहीं मिल रहा।

मांगें पूरी होने तक आंदोलन रहेगा जारी
ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक सड़क जाम और आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस बार वे किसी भी आश्वासन से पीछे हटने वाले नहीं हैं। गौरतलब है कि इन्हीं मांगों को लेकर मनोहरपुर प्रखंड के चिरिया स्थित सेल के दुबिल माइंस गेट पर 10 गांवों के ग्रामीण पिछले 13 दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। अब छह और गांवों के इस आंदोलन से जुड़ने के बाद सेल के खिलाफ विरोध और अधिक तेज हो गया है।

प्रशासन की स्थिति पर नजर
आंदोलन को देखते हुए प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से वार्ता की कोशिश की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !