Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-23

Saraikela Deputy Commissioner: सरायकेला उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुआ संपन्न

Saraikela Deputy Commissioner: सरायकेला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सतेंद्र महतो, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, एमओ, गोदाम प्रबंधक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में खाद्यान्न आपूर्ति, जन वितरण प्रणाली, दाल-भात योजना, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान, चावल दिवस, धोती-साड़ी योजना समेत विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी कार्डधारकों को उचित दर एवं मात्रा में समय पर खाद्यान्न उपलब्ध हो सके। पारदर्शिता के उद्देश्य से प्रत्येक माह कम से कम 10 पीडीएस दुकानों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्देश उपायुक्त ने दिए।
सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत शत-प्रतिशत लाभुकों तक लाभ पहुँचे, पैक्स केंद्र के संचालन में पारदर्शिता रहे, किसानों को धान की बिक्री के एवज में समय पर भुगतान हो,
लाभुकों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जाए, दाल-भात केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ऐसे राशन कार्डधारी जो 4-5 महीनों से खाद्यान्न नहीं उठा रहे हैं, उनका ग्राम सभा के माध्यम से सत्यापन कर नियमानुसार नाम विलोपित किए जाएं, डीलर टैगिंग/री-टैगिंग की प्रक्रिया को प्रचारित करें ताकि लाभुक नजदीकी डीलर से जुड़ सकें, तीन माह से अधिक समय तक खराब वितरण प्रतिशत वाले डीलरों से बैठक करें।

सुधार न होने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, सभी लाभुकों का ई-केवाईसी पूर्ण किया जाए। मृत या स्थानांतरित लाभुकों के राशन कार्ड को सत्यापन के बाद हटाया जाए, इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी जेएसएफसी गोदाम सुव्यवस्थित हों अनाज की उचित गिनती, साफ-सफाई, सीसीटीवी, फायर सेफ्टी, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाने की निर्देश दिए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !