Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

Bokaro News: बोकारो पुलिस की बड़ी सफलता, बैंक अधिकारी बन QR कोड से ठगी करने वाले दो शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल बरामद

Bokaro News: बोकारो पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। प्रतिबिम्ब ऐप से मिली सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश में 7 जुलाई को साइबर थाना, तकनीकी शाखा और साइबर टीम ने संयुक्त छापेमारी कर पटेलनगर निवासी रोहित कुमार दास और अंबेडकरपुरी, चास निवासी अर्जुन कुमार दास को गिरफ्तार किया।

QR कोड के जरिए लोगों को बनाते थे ठगी का शिकार
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उन्होंने बताया कि व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर संगठित तरीके से लोगों को बैंक अधिकारी और क्रेडिट कार्ड कर्मचारी बनकर कॉल करते थे। इसके बाद क्यूआर कोड भेजकर लोगों को झांसे में लेकर ठगी का प्रयास किया जाता था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चार मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड, दो बैंक पासबुक, 9,400 रुपये नकद और मोबाइल नंबरों की सूची बरामद की है।


गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी, न्यायिक हिरासत भेजे गए आरोपी
मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस साइबर गिरोह में कई अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है। इस मामले में साइबर अपराध थाना, बोकारो में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अनजान कॉल, क्यूआर कोड और बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से बचने की अपील की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !