Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

Ranchi News: "पहले वैकल्पिक जगह दें, फिर हटाएं बाजार", मोरहाबादी के दुकानदारों का नगर निगम के बाहर प्रदर्शन

Ranchi News: रांची के मोरहाबादी बाजार हटाने के खिलाफ बुधवार को सैकड़ों दुकानदार सड़क पर उतर आए. दुकानदारों ने रांची नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट के सामने सब्जियां सजाकर विरोध प्रदर्शन किया. दुकानदार नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि बाजार हटाने से पहले निगम को उनके लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध करानी चाहिए.

"बाजार हटाने से पहले दुकान लगाने की जगह दें"
प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों ने कहा कि मोरहाबादी बाजार से हजारों परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी है. बाजार हटने पर उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा. उनका कहना है कि फुटपाथ दुकानदारों के लिए वर्ष 2014 में नियम बनाए गए थे. इसके बावजूद 10 साल बीतने के बाद भी स्थायी बाजार या दुकान लगाने की जगह तय नहीं की गई. दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नगर निगम केवल गरीब और फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करता है.

हर सप्ताह खर्च के बाद भी हटाई जा रही दुकानें
दुकानदारों के मुताबिक, दुकान लगाने के लिए उन्हें हर सप्ताह हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं. इसके बाद भी नगर निगम की कार्रवाई में उनकी दुकानें हटा दी जाती हैं. बार-बार दुकान हटाए जाने से सब्जियां और अन्य सामान खराब हो जाते हैं. इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है.

मेयर के आश्वासन पर भी नहीं हुई व्यवस्था
दुकानदारों ने कहा कि मेयर की ओर से पहले वैकल्पिक व्यवस्था कराने का भरोसा दिया गया था. लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. उन्होंने कहा कि जब तक मोरहाबादी बाजार के लिए दूसरी जगह तय नहीं की जाती, तब तक उनका शांतिपूर्ण विरोध जारी रहेगा.



सप्ताह में दो दिन लगता है मोरहाबादी बाजार
प्रदर्शनकारियों के अनुसार, मोरहाबादी बाजार सप्ताह में दो दिन लगता है. यहां बड़ी संख्या में सब्जी, फल और अन्य सामानों की दुकानें लगती हैं. नगर निगम ने 3 जुलाई से मोरहाबादी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया है. इसी अभियान के विरोध में दुकानदारों ने निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !