Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

Tata Ranchi Highway Crime: हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी की घटना को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Tata Ranchi Highway Crime: झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग (दशम फॉल क्षेत्र) में महिलाओं की गाड़ी का पीछा करने और उनके साथ हुई बदसलूकी की घटना पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने इस बात पर विशेष रूप से नाराजगी व्यक्त की कि पीड़ितों द्वारा तत्काल सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची. मरांडी ने कहा कि "पुलिस की यह लेट-लतीफी राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है."

निवेशकों के भरोसे पर पड़ेगा असर
बाबूलाल मरांडी ने सरकार की नीतियों पर तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ राज्य सरकार दिल्ली में बड़े आयोजन कर निवेशकों को झारखंड आने का निमंत्रण दे रही है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह की सरेआम होने वाली गुंडागर्दी सुरक्षा व्यवस्था की असली स्थिति को उजागर करती है. उन्होंने जोर देकर कहा कि जब राज्य में महिलाएं और आम लोग ही सुरक्षित नहीं हैं, तो बाहरी निवेशकों का भरोसा कैसे जीतेगा? ऐसी घटनाओं से निवेशकों का विश्वास निश्चित रूप से प्रभावित होगा.



पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग
नेता प्रतिपक्ष ने पर्यटन को बढ़ावा देने के सरकारी दावों को खोखला बताते हुए कहा कि मानसून और पर्यटन सीजन की शुरुआत हो चुकी है, इसके बावजूद राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं. उन्होंने रांची पुलिस और झारखंड पुलिस से पुरजोर मांग की है कि दशम फॉल समेत राज्य के सभी प्रमुख और संवेदनशील पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के बेहतर व कड़े इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी भी यात्री या महिला के साथ ऐसी अप्रिय घटना दोबारा न हो सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !