Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-23

MP Kalicharan Munda Tata Steel MD And CEO TV Narendran: सांसद कालीचरण मुंडा ने टाटा स्टील के एमडी से की मुलाकात,खूंटी लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए की मांग

MP Kalicharan Munda Tata Steel MD And CEO TV Narendran: सांसद कालीचरण मुंडा ने सोमवार को जमशेदपुर में टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खूंटी लोकसभा क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की और औद्योगिक सहयोग और सीएसआर के तहत विकास कार्यों में सहयोग का आग्रह किया।
सांसद कालीचरण मुंडा ने बताया कि खूंटी लोकसभा आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेयजल, कौशल विकास और आधारभूत संरचना की भारी कमी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थिति और लंबे समय तक उपेक्षित रहने के कारण यह इलाका अब भी देश के अन्य हिस्सों की तुलना में काफी पिछड़ा हुआ है।
सांसद कालीचरण मुंडा ने टाटा स्टील से आग्रह किया कि वह अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के तहत खूंटी, सिमडेगा, खरसावां, तमाड़, तोरपा, कोलेबिरा, कुचाई एवं अड़की जैसे दूरदराज प्रखंडों में शिक्षा केंद्र, स्वास्थ्य सेवा, छात्रावास, पेयजल योजनाएं और कौशल विकास कार्यक्रम प्रारंभ करने का आग्रह किया। उन्होंने विशेष तौर पर यह भी प्रस्ताव दिया कि टाटा समूह की ओर से एक आदिवासी कौशल प्रशिक्षण संस्थान (Tribal Skill Development Institute) की स्थापना की जाए, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण मिल सके और पलायन को रोका जा सके।
टाटा स्टील के एमडी व सीइओ टीवी नरेंद्रन ने सांसद की बातों को गंभीरता से लेते हुए कंपनी की ओर से यथासंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि टाटा समूह हमेशा से झारखंड के विकास के प्रति प्रतिबद्ध रहा है और आदिवासी क्षेत्रों के सतत विकास में अपनी भूमिका निभाने को तत्पर रहेगा।
सांसद कालीचरण मुंडा की टाटा स्टील के एमडी से मुलाकात के बाद उम्मीद जगी है कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए टाटा समूह की ओर से सहयोग मिल सकता है। आदिवासी कौशल प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना से स्थानीय युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण मिलेगा और पलायन को रोका जा सकेगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि टाटा समूह की ओर से आगे क्या कदम उठाए जाते हैं और खूंटी लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए क्या योगदान दिया जाता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !